Tuesday, February 22, 2011
Saturday, February 19, 2011
Thursday, February 10, 2011
शब्द और सोच
दुश्मन : कोई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मांजूरे खुदा होता है।
दुश्मन वो होता है जो हमे हमेशा दुख: देने की सोचता रहता है। भले ही दुश्मन कितना ही कमज़ोर क्यो ना हो लेकिन हमे उसे कमज़ोर नही समझना चाहिए, क्योंकि चीटी को हम कितना ही छोटा और कमज़ोर समझे लेकिन वक़्त आने पर वो भी हाथी को पछाड़ सकती है। और सबसे बड़ी बात तो ये है कि हम जितना सामने वाले का बुरा सोचेंगे उतना ही हमारे साथ बुरा होगा।
दोस्त : दोस्त वही होता है जो मुसिबत के वक़्त दोस्त के काम आए, अकसर लोग दोस्त बना तो लेते है लेकिन दोस्त का मतलब नही समझ पाते, दोस्ती का मतलब है- सिर्फ खुशी मे ही शरीक ना होना, उसके दुख-दर्द मे उसका साथ देना, अच्छे-बुरे की सलाह देना और दोस्त को समझना।
अगर आपकी अपने बेस्ट फ्रेन्ड से लड़ाई हो जाए और आप उससे बोलना छोड़ दें तो आप बेस्ट फ्रेंड नही हो अगर आप सच्चे और पक्के मित्र हो तो अपनी गलती ना होते हुए भी उससे माफी मांग लो और बात करना शुरू करो आज नही तो कल उसे अपनी गलती का एहसास हो ही जाएगा कि वो कहा गलत था और आप कहा सही।
मुश्किल : हमारे सामने चाहे कितनी ही बड़ी मुश्किल क्यो ना आ जाए, हमे निराश नही होना चाहिए क्योंकि मुश्किलों का जीवन मे आना-जाना लगा ही रहता है इसलिए हमे उसके साथ और उसके विरुद्ध जीना सीख लेना चाहिए।
हमे कभी मुश्किल घड़ी मे हार नही माननी चाहिए, जितना हम निराशा का शिकार होंगे उतना ही मुश्किल बढ़ती जाएगी इसलिए उसका डरकर नही डटकर सामना करना ज़रूरी है।
प्रयास : अगर हम किसी भी काम मे असफल हो जाए तो हमे हिम्मत नही हारनी चाहिए, हमे फिर से प्रयास करना चाहिए चाहे हमे कितना भी असफलता का सामना करना पड़े, हमे उससे जूझने के जरिए और तरीके ढूढते रहना चाहिए और इसी नीती से हम एक-न-एक दिन कामयाब हो ही जाएंगे। क्योंकि कुछ मौके देर से आते हैं लेकिन दुरुस्त आते हैं।
बीमारी : एक बार बीमारी ने दौलत से कहा :- तुम कितनी खुश-नसीब हो कि तुम्हे पाकर लोग ऐशो-आराम से जिन्दगी बिताते हैं और मैं कितनी बद-नसीब हूं कि मुझे पाते ही लोग एक ही चारपाई पर पड़े रहते है, कोसते हैं, गालियाँ देते हैं।
ये सुन कर दौलत ने बीमारी से कहा :- खुश-नसीब तो तुम हो कि लोग तुम्हे पाकर खुदा को याद कर लेते हैं। और बद-नसीब तो मैं हूं कि मुझे पाकर लोग खुदा को भूल जाते हैं।
Parvez Saifi
Parvez Saifi
Wednesday, February 2, 2011
मेला
हमारे देश में मेलों का विशेष महत्व है, मेलों के द्धारा मनुष्य अपने मन में प्रसन्ता का अनुभव करता है।उत्तर प्रदेश में भी अनेक मेले लगते हैं- बूढ़े बाबू का मेला, गंगा मेला और नोचंदी का मेला आदि
इसमे गंगा स्नान का मेला सबसे महत्वपूर्ण है और गढ़ मुक्तेश्वर का मेला उत्तर प्रदेश का प्रमुख मेला है जो गाज़ियाबाद ज़िले मे लगता है ये मेला कार्तिक मास कि पूर्णिमा के दिन लगता है।
मेले का बाज़ार भी बड़ा लम्बा-चोड़ा लगा होता है जिसमे हलवाई और चाय वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रहती है, कम्बल-दरी आदि भी बिक रहे होते हैं और मनोरंजन के साधन भी उप्लब्ध होते हैं।
रेडियो, लाउड-स्पीकर की ध्वनी भी मेले की रोनक बड़ा रही होती है। सबके चहरों पर खुशी ही खुशी नज़र आती है।
वहां जादूगर मेले मे अपना जादू दिखाता है, जहा बहुत सारे लोगों की भीड़ लगी होती है।
मेले मे लोग सर्कस देखते हैं और मेले में आसमानी चरख भी लगा हुआ होता है जिसमें सभी लोग झूलते हैं।
मेले में एक तरफ खिलोनों की दुकाने लगी होती है और दूसरी तरफ मनोरंजन के साधन, सभी बच्चे खिलोनों की दुकान से खिलोने खरीदते दिखाई देते है एसा लगता है जैसे आज सब घरों के बच्चे मिलकर कोई खेल, खेल रहे हों।
चरन सिंह .
Wednesday, January 26, 2011
पहचान
गली से गुज़रते वक़्त किन-किन चीज़ों को हम अपनी जगह की
पहचान बना लेते हैं ?
पहचान बना लेते हैं ?
: किसी का पुराना घर
: रोज़ाना एक ही जगह खड़ी हुई साईकल
: घर के पास बने मंदिर-मस्जिद
: चौखट या बैठक
: पर्चून की दुकान
: बेनर या पोस्टर
: कूड़े का ढ़ेर
घर की पहचान :- मेरे घर के सामने एक मस्जिद है और उसके पास ही मन्दिर भी है जिससे लोग हमारे घर की पहचान करते है। जब हम छोटे थे और घर से थोड़ी दूर निकल जाया करते थे तो हम अपने घर की पहचान अपने घर के सामने बनी मस्जिद से कराते थे जिसके बराबर मे ही एक मन्दिर भी है।
स्कूल की पहचान :- हमारे स्कूल की पहचान ये है कि जब मैं अपने स्कूल जाती हूँ तो मुझे रास्ते में एक मछली की दुकान से होकर गुज़रना पड़ता है जहाँ पर बहुत बदबू आती है, तब स्कूल बहुत पास लगता है, वहाँ आते ही हम अपने कदम तेज़ कर लेते है। और थोड़ी दूर चलते ही स्कूल के पास बने मन्दिर को देखकर हम समझ जाते हैं कि अब हमारा स्कूल आ गया।
Group Discussion
Sunday, January 16, 2011
कम्बख्त वक्त.
कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
शांत धरती को शौर-गुल मे बदल देता है।
काले बदलों को बरसात मे बदल देता है।
कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
किसी आदमी की शोहरत को बर्बादी मे बदल देता है।
ठीक-ठाक आदमी को बिमारी मे बदल देता है।
किसी की इमानदारी को बईमानी मे बदल देता है।
इंसान की वफादारी को गद्दारी में बदल देता है।
कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
हंसते हुए चहरे को मायूसी मे बदल देता है।
किसी की दोस्ती को दुश्मनागी मे बदल देता है।
खूबसुरत आँखों को आसुओं से भर देता है।
कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
गली-मौहल्लों को खोफनाक जगह मे बदल देता है।
तेज़ हवाओं को आंधी मे बदल देता है।
गर्मी के मौसम को सर्दी मे बदल देता है।
जीते-जागते इंसान को मौत मे बदल देता है।
कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
ये सिर्फ मैं नही कहता, इस जहां का कतरा-कतरा कहता है।
कि कम्बख्त वक्त नज़ारे को बदल देता है।
raajneet.
दांतों का जादूगर...
एक सजा हुआ माहौल, घेरा बनाकर कुछ समझने और हा-हा, ही-ही के साथ एक दुसरे से वाकिफ होते हुए कुछ घुसते तो कुछ बाहर निकलते लोग।
पीपल की छांव और उसके नीचे का आंगन माहौल के बनने से पहले रच दिया गया है। एक महत्वपूर्ण मेसेज सुनाने के लिए महफिल की इस फुस-फुसाहट के बीच, लाउड स्पीकर पर चीखती आवाज़ें...
पोशाक का एक जैसा रंग होने की वजह से ये अनुमान लगाना आसान हो गया था कि वो 5 लोग हैं, संतरी रंग के कुरते और धोती, सर पर राजस्थानी पगड़ी और पेड के तने से बन्धा एक बड़ा लाउड स्पीकर।
हाथ में माइक लिये वो समझाने की विधी को एक बार फिर दोहराता हुआ बोला, सबकी आँखे उस आकर्षक माहौल मे खोई हुई थीं और कान अपनी ही फुस-फुसाहट में, क्योंकि घेरे के बीच सुनने-सुनाने के अलावा भी कुछ चल रहा था- जिसे लोग प्यार से कहते है मज़े लेना।
अपनी बात रखने के लिए हमेशा सुनने वालों की उम्मीद एक पक्की गाठ की तरह होती है और उसी उम्मीद को आकर्षक रूप से रखा गया माहौल के बीच।
अपनी बात कहने का मकसद था कि हम पर और हमारे चमत्कारी बाबा पर विशवास को करो।
हमारे चमत्कारी बाबा जिन्होने सालों जंगलों में बिताए, कई तरह की बिमारियों का हल निकाला, उन जड़ी-बूटियों को ढ़ूंढा जिससे कई प्रकार के रोग ठीक हो सकते हैं।
और हम यहां सिर्फ इसलिए ही आए हैं कि आम लोगों को भी इस दावा से लाभ हो। हमारे पास कई प्रकार की दवाएँ मिलती हैं लेकिन इस बार हम एक परेशानी से मुक्ती पाने का समाधान लाए हैं।
अब हम आपको एक जादू दिखाएंगे।
उनमें से एक आदमी उठा और कुर्ते की जेब से एक क्रीम का पाउच निकाला, दूसरी जेब से पजामे का एक सफेद नाड़ा निकाला, नाड़े को नीली स्याही में डुबोया- सबकी आँखों के पास से घुमाते-घुमाते उसने घेरे के हर एक नज़दीकी बन्दे को ये जताया कि ये सफेद नाड़ा अब नीला हो चुका है और बताया- हम सब जानते हैं कि टी.वी में इस क्रीम को लेकर किस-किस तहर के वादे किये जाते हैं, कहा जाता है कि "चहरे पर लगाओ रंगत पाओ"
अब हम इस क्रीम को इस नीले नाड़े पर लगाकर आजमाते हैं कि इस क्रीम के वादे कितने सच्चे हैं।
दोनों हाथों में मसली हुई क्रीम को बा-काएदा दिखाया गया और बताया गया कि अब देखते हैं कि ये कितनी असरदार है नाड़े को हाथों में लगी क्रीम के साथ मसला गया, अच्छी तरह से मसलने के बाद उस नाड़े को दिखाया गया - वो कहीं से नीला और कहीं से क्रीम कलर का हो चुका है।
उनमे से एक आदमी और उठा, शायद आगे समझाने का काम उसका है- तेश में आकर माइक हाथों से अपने हाथ में लेते हुए बोला - ये तो एक नाड़ा भी नही चमका सकती चमड़ी तो फिर भी चमड़ी है ( अपने चहरे की चमड़ी को पकड़ कर खींचते हुए, चहरे के भाव एसे जैसे कह रहा हो कि इस क्रीम पर तो हँसी आनी चाहिए )
अब हम दिखाते हैं आपको अपनी जड़ी-बूटियों का जादू।
कुर्ते की जेब से फिर एक बार सफेद नाड़ा निकाला गया, उसे भी नीली स्याही में डुबोया गया। पास बैठे अपने ही बुजुर्ग साथी के घुटने के नीचे दबी अटेची को खोला गया उसमें से एक छोटी शीशी निकाली, जिसमें सफेद रंग का पाउडर है। फिर एक बार नीले नाड़े की नुमाइश की गई और उसे भी मसला गया पर इस बार क्रीम में नही उस सफेद पाउडर में, मसलने के बाद इस बार नाड़ा हर तरह से सफेद हो चुका था, बिल्कुल सफेद।
ये है सच और झूट का खेल।
शायद ये खेल दिखाने वाला भी जानता होगा कि क्रीम और पाउडर में क्या फर्क होता है?
लेकिन इस वक्त फर्क माइने नही रखता क्योंकि ये जादू है और जादू में फर्क करना आपका काम है उसका काम है तो बस उस फर्क को छुपाना।
ये जादू दातों के जड़ी-बूटी पाउडर के सोजन्य से दिखाया जा रहा है। जिससे की दाँतों की चमक और मसूड़ो में जान बनी रहती ( पाइरियाँ से राहत )
वो यकीन दिला चुके है कि वादे कुछ नही होते, होती है तो बस हकीकत, जो इस वक्त आपकी आँखों के सामने है लेकिन दिखावे और हकीकत के बीच जिस पर्दे का सहारा लेकर वो खेल रहा है, शायद ही कोई उसे धोकेबाज़ कहे। क्योंकि वो तो जादूगर है- काले को सफेद बताकर यकीन दिलाना उसका काम है और समझना या ना समझना पब्लिक का काम है।
जो उसे समझा उसने उसके हाथ में एक दांत साफ करने की बोतल पकड़ाई और 20 रूपये ले लिए जो उसके जादू को समझा वो हँसके कट लिया उस माहौल से।
saifu.
Subscribe to:
Posts (Atom)

